Bollywood News


पतली होना चाहती हैं सेलेना

पतली होना चाहती हैं सेलेना
हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज पतली होना चाहती हैं। सेलेना ने यह निर्णय पिछले साल विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के बाद लिया और इसलिए वह अपने आहार पर नियंत्रण कर रही हैं। रोलिंग स्टोन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सेलेना (23) ने स्वीकार किया, पिछले साल इस शो के संगीत कार्यक्रम में केंडल जेनर, गिगी हेदीद जैसी महिलाओं को देखकर उन्हें सुगठित शरीर बनाने की प्रेरणा मिली।

उन्होंने कहा, `इससे मुझे व्यायाम और बेहतर आहार लेने की प्रेरणा मिली है। वास्तव में मुझे इसमें मजा आया।` सेलेना हालांकि इस बात से अधिक चिंतित नहीं हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वह इस शो का केंद्र नहीं थीं। वह कहती हैं, `मुझ पर सारा दबाव नहीं था। उन खूबसूरत महिलाओं के साथ डांस करना मेरे लिए गर्व की बात रही।`

End of content

No more pages to load