टेलीविजन रियलिटी स्टार केली जेनर का कहना है कि उन्हें जब भी सलाह-मशविरा की जरूरत होती है, तो अपनी सौतेली बहन व टेलीविजन हस्ती कर्टनी कर्दशियां से मांगती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, केली (18) अपने सभी परिजनों के करीब हैं, लेकिन मुसीबत के समय में उनकी सौतेली बहन कर्टनी सबसे ज्यादा मददगार साबित होती हैं।
केली ने 'लुक' पत्रिका को बताया, "कर्टनी संभवत: सबसे बढ़िया सलाह देती हैं। मैं सलाह लेने व बाकी चीजों के लिए अपनी बहनों के पास जाती हूं।"
जब सवाल फैशन एवं सौंदर्य का हो, तो उन्हें अपनी बहन किम कर्दशियां व उनके रैपर पति केनी वेस्ट से प्रेरणा मिलती है।
केली ने कहा, "मेरा लुक काफी हद तक किम से प्रेरित है। वह मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं। मेरे ख्याल से मेरी बहन किम एवं केनी का स्टाइल बहुत बढ़िया है और उनसे जुड़े लोग भी मुझे प्रेरित करते हैं।"
बहन कर्टनी देती है सबसे अच्छी सलाह : केली
Wednesday, January 13, 2016 08:30 IST


