Bollywood News


लेडी गागा, टेलर किन्ने ने नग्न तस्वीर खिंचवाई

लेडी गागा, टेलर किन्ने ने नग्न तस्वीर खिंचवाई
पॉप गायिका लेडी गागा और उनके मंगेतर अमेरिकी अभिनेता टेलर किन्ने ने एक पत्रिका के 'स्प्रिंग प्रीव्यू' संस्करण के लिए नग्न तस्वीर खिंचवाई है।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, 'वी' पत्रिका के 'स्प्रिंग प्रीव्यू' संस्करण के लिए उतारी गई इस तस्वीर में गायिका को किन्ने से लिपटे देखा जा सकता है। किन्ने ने ही यह तस्वीर खींची थी। उनका कहना है कि यह उनका ही आइडिया था।

लेडी गागा ने आतंकवाद के विरोध में मंगेतर के साथ खिंचवाई न्यूड फोटो पॉप गायिका लेडी गागा और उनके मंगेतर

गागा ने संपादक को लिखे अपने पत्र में कहा कि हमने आतंकवाद के माहौल के बीच एक-दूसरे से प्यार किया और इस बारे में बात की कि दुनिया भर में हिंसा के कारण लोगों के दिल किस प्रकार दुखी हैं। इन कठिन हालातों में हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया में सभी इसे देखें और बिना किसी डर के एक-दूसरे से प्यार करें। पत्रिका के स्प्रिंग प्रीव्यू संस्करण से जुटाया गया धन लेडी गागा की 'बॉर्न दिस वे' संस्था को दिया जाएगा।

End of content

No more pages to load