Bollywood News


ख्लो कर्दशियां का विमान आपात स्थिति में उतरा

रियलिटी टीवी स्टार ख्लो कर्दशियां जब न्यूयॉर्क जा रही थीं, उनके विमान को यहां आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

वेबसाइट 'पीपुल्स डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, ख्लो मंगलवार को न्यूयॉर्क जा रही थीं। उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी उड़ान को आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

ख्लो कर्दशियां ने लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर खुद की एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया, "न्यूयॉर्कहोना चाहिए था, लेकिन मैं वेगास में हूं। मैं वहां पहुंचने की कोशिश में हूं। आपात स्थिति में उतरना पड़ा, लेकिन जॉइस (बोनेली) और मैं सुरक्षित हैं।"

'कीपिंग अप विथ द कर्दशियंस' की स्टार ने यह नहीं बताया है कि विमान को किन कारणों से आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

End of content

No more pages to load