Bollywood News


जेसिका अल्बा ने साझा की भूतिया सेल्फी!

अभिनेत्री जेसिका अल्बा ने एक भूतिया तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने कमरे में खड़ी हैं और उनके पीछे किसी की छाया भी नजर आ रही है।

वेबसाइट 'एसीशोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'फैंटास्टिक फोर' की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर में केवल अभिनेत्री का चेहरा ही नहीं बल्कि, किसी और की छाया भी है। यह छाया अल्बा के कंधों के पीछे है जो धुंधली, पारदर्शी और काली आंखों वाली है।

अभिनेत्री ने तस्वीर का शीर्षक हैरान चेहरे वाले इमोजी के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, "मुझे नहीं पता यह क्या है, अजीब।"

ज्यादातर ने इस छाया को भूतिया करार दिया है।

एक इस्टाग्राम उपयोगकर्ता ने लिखा, "मुझे लगता है कि आपने इस भूत को कैमरे में कैद कर लिया है। यह पूरी तरह रोशनी में रेंगने वाली छाया है।"

End of content

No more pages to load