Bollywood News


बहन केंडल की त्वचा बहुत खराब थी : काइली

बहन केंडल की त्वचा बहुत खराब थी : काइली
टेलीविजन रियलिटी हस्ती काइली जेनर का कहना है कि उनकी बड़ी बहन केंडल को किशोरावस्था में अपनी 'खराब त्वचा' की वजह से बहुत दिक्कत हुई।

काइली ने स्किन केयर ब्रांड रोडायल की संस्थापक मारिया हैजिस्टेफनिस से बातचीत में कहा, "मेरी त्वचा कभी खराब नहीं रही, लेकिन जब मेरी बहन बड़ी हो रही थी, तो उसकी त्वचा बहुत खराब थी और सिर्फ एक अच्छे त्वचा विशेषज्ञ के पास जाकर ही उसकी समस्या का समाधान हुआ।"

काइली (18) का मानना है कि उनकी बेदाग रंगत का राज सनस्क्रीन का उपयोग और चेहरा बार-बार न छूना है।

उन्होंने कहा, "मेरी शीर्ष सलाह सनस्क्रीन का इस्तेमाल, हर रात चेहरा धोना, मॉश्चराइजर का उपयोग और चेहरा बार-बार न छूना है।"

End of content

No more pages to load