Bollywood News


पति की शोकसभा में रो पड़ीं डियोन

पति की शोकसभा में रो पड़ीं डियोन
ऑस्कर विजेता फिल्म 'टाइटेनिक' के गाने 'माय हार्ट विल गोन ऑन' गीत को अमर बनाने वाली गायिका सेलिन डियोन यहां गुरुवार को नोट्रे-डमे-बासीलिका गिरजाघर में दिवंगत पति रेने एंजेलिल की शोक सभा में रो पड़ीं। रेने(73) का 14 जनवरी को गले के कैंसर से निधन हो गया।

वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, रेने की शोक सभा में डियोन के साथ उनके हजारों प्रशंसक व जानने वाले मौजूद थे।काले लिबास में पहुंचीं शोकाकुल डियोन ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उनके चेहरे से उनका दुख साफ झलक रहा था।

उन्हें कई बार रोते और रुमाल से अपने आंसू पोंछते देखा गया।रेने के निधन के दो दिन बाद डियोन के भाई का भी कैंसर से निधन हो गया था। डियोन के लिए यह दोहरा झटका था।

End of content

No more pages to load