Bollywood News


बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किताब तैयार कर रही हैं केट मॉस

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किताब तैयार कर रही हैं केट मॉस
सुपरमॉडल केट मॉस इन दिनों बॉयफ्रेंड काउंट निकोली के साथ एक बुक पर काम कर रही हैं। यह फोटोग्राफ पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक होगी।

सूत्र ने बताया 'केट मॉस को निक का काम बहुत पसंद आया है। वो 13 साल की उम्र से फोटोग्राफ खींच रहे हैं। वो केट के साथ अपने काम को डाक्यूमेंट के तौर पर तैयार करने की कोशिश में हैं। केट को निक का काम पसंद आया है। इसका कारण है कि निक ने केट की वो तस्वीरें ली हैं जो आज से पहले कभी नहीं खींची गई हैं।'

खबरी ने बताया 'दोनों ही मिलकर इस आइडिए पर साथ काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि क्रिएटिविटी के तौर पर बढ़िया काम किया जा सके।'

दूसरी तरफ यह बातें भी जोरों पर है कि यह कपल अपने रोमांस को छुपाने के लिए भी कोशिश करता दिखता है मगर ऐसा हो नहीं पाता। पिछले सप्ताह ही दोनों को एक-दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले देखा गया था।

खबरी ने यह बताया 'केट मॉस इस बात को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं करती हैं कि कौन उनके रिलेशनशिप को लेकर क्या बोल रहा है। फिलहाल तो वो निक के काम से बेहद प्रभावित हैं।

End of content

No more pages to load