टेलीविजन रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कर्दशियन्स' की स्टार बहनें केंडल व काइली जेनर आठ फरवरी को अपना नवीनतम परिधान संग्रह 'केंडल प्लस काइली' लांच करने जा रही हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, इस परिधान संग्रह में काली, सफेद व पीली-गुलाबी पोशाक भी शामिल होंगी। नीमन मार्कस, साक्स फिफ्थ एवेन्यू, नॉर्डस्ट्राम, शॉपबोप, लॉर्ड एंड टेलर जैसे ड्रेस स्टोर में भी इन बहनों का परिधान संग्रह उपलब्ध होगा।
केंडल व काइली ने अपने ताजातरीन संग्रह की हल्की सी झलक अपने संयुक्त इंस्टाग्राम अकाउंट केंडल प्लस काइली पर दी।
उन्होंने अपने अकाउंट पर एक प्रेरणादायक उद्धरण भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "नियमों को भूल जाइए। अगर आप इसे पसंद करते हैं, तो इसे पहनिए। अच्छा महसूस करिए। अच्छा दिखिए।"
केंडल, काइली का परिधान संग्रह फरवरी में
Wednesday, January 27, 2016 22:30 IST


