Bollywood News


ऑस्कर में विविधता की कमी के सामाजिक कारण : स्मिथ

अभिनेता विल स्मिथ ने कहा कि अकादमी पुरस्कारों में विविधता की कमी अमेरिका में 'सामाजिक प्रतिगमन ' मुद्दे का प्रतिबिंब है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के अनुसार, स्मिथ ने अपनी पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ का समर्थन करते हुए इस साल के पुरस्कार समारोह में शामिल न होने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि देश में विद्यमान हो रहे समाजिक क्षय को अकादमी पुरस्कारों के जरिए गति मिल रही है।

स्मिथ ने 'गुड मार्निग ब्रिटेन' शो में कहा, "हमें समझना होगा कि आखिर क्या हो रहा ह? यह हमारे नहीं हम सबके बारे में है। मैं भी अकादमी का सदस्य हूं, तो इस समस्या को हमें एकजुट होकर सुलझाना होगा।"

अभिनेता ने कहा कि इस साल इस मुद्दे का कारण है प्रतिगमन। उनके लिए हॉलीवुड में प्रतिगमन हो रहा है और इसी कारण से अमेरिका सामाजिक प्रतिगमन का प्रतिबिंब है।

जाडा ने इस वर्ष के पुरस्कार समारोह में शामिल न होने का फैसला लिया, क्योंकि इस वर्ष किसी भी अश्वेत कलाकार को इस पुरस्कार सूची में नामांकन नहीं मिला था।

End of content

No more pages to load