मशहूर अभिनेता रसेल क्रो ने एक बार फिल्म के सेट पर सह-अभिनेता डगलस बूथ से कहा कि उनके साथ काम करने से ज्यादा उनके लिए और कोई दिलचस्प चीज नहीं होगी।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, डगलस (23) और रसेल 'नोह' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म पर साथ काम करते वक्त डगलस सेट पर भी लगातार अपनी प्रेमिका को मैसेज करते रहते थे, जिसे देखते हुए रसेल ने उनसे उनका मोबाइल फोन छीन लिया था और इस वजह से अब वह अपना फोन गाड़ी में छोड़कर जाते हैं।
डगलस ने कहा, "मैं न्यूयॉर्क में फिल्म के सेट पर था और हमेशा अपने फोन पर मैसेज टाइप करता रहता था। मुझे याद है कि उस वक्त एक बार रसेल मेरे पास आए और कहा कि तुम्हें कभी मेरे और डैरेन एरोनोफ्सकी (निर्देशक) के साथ काम करने से ज्यादा दिलचस्प काम करने को नहीं मिलेगा। तुम अपने फोन में क्या कर रहे हो?"
डगलस ने ब्रिटेन की 'मैरी क्लेयर' पत्रिका को बताया, "वह बिल्कुल सही थे। मैं अब सेट पर अपना फोन नहीं लेकर आता, इस तरह मैं हमेशा फिल्म के सेट पर मौजूद रहता हूं।"
..जब रसेल ने अपनी मौजूदगी को बताया सबसे 'दिलचस्प'
Wednesday, February 03, 2016 22:30 IST


