Bollywood News


ब्लैंचेट ने की लारेंस की तारीफ

अभिनेत्री केट ब्लैंचेट ने जेनिफर लॉरेंस द्वारा लिंग असमानता पर लिखे गए निबंध की प्रशंसा की है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैंचेट ने कहा कि लारेंस ने निबंध में जो चीजें उजागर की हैं, उससे दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।

जेनिफर ने अपने निबंध में लिखा था कि फिल्म 'अमेरिकन हसल' में उन्हें पुरुष कलाकारों की तुलना में काफी कम मेहनताना दिया गया था।

इंपायर मैगजीन ने ब्लैंकेट को कोट करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि यह शानदार है। यह बहादुरी दिखाने का समय है। मैं जेनिफर की सराहना करती हूं कि उन्होंने कुछ सेकंड के लिए फिल्म उद्योग को भुलाकर ऐसा कहा। इससे दूसरे देशों की महिलाओं को यह कहने की प्रेरणा मिलेगी कि मुझे यहां समान काम करने के बाद भी समान वेतन नहीं मिलता।"

ब्लैंचेट को भरोसा है कि एक दिन हॉलीवुड से लिंग असमानता हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

End of content

No more pages to load