Bollywood News


विन डीजल ने 'फ्यूरियस 9' को लेकर दिया संकेत

विन डीजल ने 'फ्यूरियस 9' को लेकर दिया संकेत
विन डीजल ने अपने फैन्स को बताया है कि 'फ्यूरियस' का नौंवा भाग साल 2019 में रिलीज होगा। यूएस में यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम के अनुसार डीजल ने यह तक बताया कि फिल्म का दसवां भाग साल 2021 में 2 अप्रैल को रिलीज होगा।

डीजल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा 'स्टूडियो ने मुझे कुछ बड़ी खबर रिलीज करने को कहा है। मुझे एक मिनिट का समय दीजिए। हालांकि मैं अभी भी 'जेंडर स्टेट ऑफ माइंड' में मग्न हूं।'

फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न्स ऑफ जेंडर केज' बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म से हॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

कुछ घंटों बाद डीजल ने एक और फोटो शेयर किया। डीजल ने लिखा 'जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं उस किरदार में रहना ज्यादा पसंद करता हूं जो सभी पर जादू कर दें। हालांकि स्टूडियो ने भी मुझे एक बड़ी न्यूज शेयर करने के लिए दी है। इसलिए मैं इसे शेयर कर रहा हूं।'

डीजल ने लिखा 'दो दशक..दस फिल्म..वन सागा।

End of content

No more pages to load