Bollywood News


कर्टनी कदर्शियां की स्कॉट डिसिक संग बढ़ी नजदीकियां

कर्टनी कदर्शियां की स्कॉट डिसिक संग बढ़ी नजदीकियां
एक साथ शॉपिंग पर गए रियेलिटी टीवी स्टार कर्टनी कार्दशियां और उनके पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक को नजदीकियां बढ़ाते देखा गया। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मंगलवार को डिसिक के घर के लिए कैलिफोर्निया के केलबसस में विलियम्स-सोनोमा स्टोर में घर का सामान खरीदने गए थे।

एक सूत्र के मुताबिक, `स्कॉट डिसिक अपने घर के लिए हाउस वॉर्मिग पार्टी के आयोजन की योजना बना रहा है और उसने अपने नए घर के लिए सामान लिया।`दोनों के साथ क्रिस जेनर भी थीं।दोनों जब स्टोर में घूम रहे थे तब डिसिक को कर्टनी की कमर में बाहें डाले देखा गया।

धारीदार ऑफ शॉल्डर टॉप और रिप्पड जीन्स पहने कदर्शियां बेहद आकर्षक लग रही थीं।हालांकि दोनों का नौ साल पुराना रिश्ता टूट चुका है, लेकिन वे अब भी मिलते हैं और अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं।दोनों को बार-बार साथ देखे जाने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों फिर से साथ आ चुके हैं।

End of content

No more pages to load