Bollywood News


टेलर स्विफ्ट के घर के बाहर से व्यक्ति गिरफ्तार

टेलर स्विफ्ट के घर के बाहर से व्यक्ति गिरफ्तार
हॉलीवुड गायिका टेलर स्विफ्ट के घर के बाहर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को स्विफ्ट के घर से शिकायती कॉल मिली थी।

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट' ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अपह्रान 2.45 बजे स्विफ्ट के घर से शिकायत मिली थी।

पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि व्यक्ति को शाम 4.40 बजे जांच के लिए गिरफ्तार किया गया था। गायिका के घर के नजदीक रहने वाले लोग उसे वहां खड़ा देखकर डर गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति चीखते हुए स्विफ्ट को घर से बाहर आने को कह रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक व्यक्ति को बाद में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए 'वेस्ट एंजेलिस डिविजन पुलिस स्टेशन'ं ले जाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, "व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे वहां उस जगह या उस घर के नजदीक नहीं होना चाहिए था। उसे किसी अज्ञात स्वास्थ्य समस्या की जांच के लिए गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उस पर कोई आरोप लगाए बिना ही उसे रिहा कर दिया गया।"

यह ज्ञात नहीं हुआ है कि इस घटना के दौरान स्विफ्ट अपने घर में मौजूद थीं या नहीं।।

स्विफ्ट के प्रवक्ता ने मीडिया के प्रति नाराजगी जताई क्योंकि मीडिया ने मशहूर गायिका के घर का पता प्रकाशित कर दिया था।

प्रवक्ता ने कहा, "यही कारण है कि मीडिया द्वारा सेलेब्रिटीज के घर का पता या उनके अचल संपत्ति के हालिया लेन-देन को प्रकाशित करना गैर जिम्मेदाराना है।"

End of content

No more pages to load