Bollywood News


काश रोज-रोज जिम जा सकूँ: हर्ले

काश रोज-रोज जिम जा सकूँ: हर्ले
ब्रिटिश मॉडल-अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने रोज-रोज जिम जाने की इच्छा जताई है। हर्ले ने कहा, "मेरी तमन्ना है कि मैं रोज-रोज जिम जाऊं, लेकिन मैं नहीं जा पाती। मैं जब अपने देश में होती हूं, तो अपने कुत्तों के साथ लंबी सैर पर जाती हूं और कतई टिक कर नहीं बैठती।"

रिपोर्ट के अनुसार, हर्ले का कहना है कि वह अब खूब कैलोरी लेती हैं, लेकिन कोशिश रहती है कि वह ज्यादा मीठा न खाएं। उन्होंने बताया, "खूबसूरती व स्वास्थ्य यकीनन आपस में जुड़े हुए हैं। मैं जब से मां बनी हूं, तब से खानपान संबंधी आदतों को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हो गई हूं। मैं मीठा खाती हूं, लेकिन साथ ही इस बात को भी नहीं भूलती कि एक बार वजन बढ़ गया, तो उसे घटाना बहुत मुश्किल होगा।"

End of content

No more pages to load