Bollywood News


रयान की 9 बेटियों की हसरत

रयान की 9 बेटियों की हसरत
अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स का कहना है कि वह 9 बेटियां चाहते हैं। रयान और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली की 13 महीने की बेटी है लेकिन उनकी हसरत संतान के रूप में ज्यादा से ज्यादा बेटियों की है।

रयान ने बताया, "मुझे यह पर्याप्त नहीं लगता है। मेरी 9 बेटियां भी होती हैं तो यह मेरे लिए रोमांचित होगा। मैं अपने तीन भाइयों के साथ बड़ा हुआ हूं। बचपन में हम अपने घर में तूफान खड़ा किया करते थे।"

'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, "हम अपने घर में बहुत शरारतें करते थे यही कारण है कि मैं लड़के नहीं चाहता। मैं अपने घर को खराब नहीं करना चाहता हूं।"

39 वर्षीय रयान पिता बनकर काफी खुश हैं और उनकी कहना है कि वह इस पड़ाव में भी राहत महसूस कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load