Bollywood News


बीबर मेरे ब्वॉयफ्रेंड नहीं हैं : हैले बाल्डविन

बीबर मेरे ब्वॉयफ्रेंड नहीं हैं : हैले बाल्डविन
मॉडल हैले बाल्डविन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रसिद्ध गायक जस्टिन बीबर उनके ब्वॉयफ्रें ड नहीं हैं।

अफवाहें हैं कि हैले और बीबर एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में हैं।

हैले (19) ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है।

वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट कॉम' के अनुसार, हैले ने कहा, `वह मेरे ब्वॉयफ्रेंड नहीं हैं। वह यात्रा पर जा रहे हैं और प्रेम संबंध काफी पेचीदा होते हैं।`

हैले ने कहा, `हर कोई इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है और वास्तव में ऐसा नहीं है। यह मेरे और उनके बीच की बात है।`

End of content

No more pages to load