पॉप गायिका कैटी पेरी अपनी प्रतिद्वंद्वी गायिका टेलर स्विफ्ट से आपसी मतभेदों को दूर करने के मूड में लग रही हैं। पेरी का कहना है कि उन्होंने अपनी प्री-ग्रैमी पार्टी में स्विफ्ट को आमंत्रित किया है। फिलहाल यह तय नहीं है कि स्विफ्ट इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगी या नहीं।
वेबसाइट 'एनवाईटाइम्स डॉट कॉम' के अनुसार, पेरी ने कहा कि 'यह सब उनके(स्विफ्ट) शेड्यूल पर निर्भर करता है।'पेरी ने कहा, `कलाकार हमेशा एक-दूसरे से मिलने के मौकों की तलाश में रहते हैं, लेकिन हमें ऐसे अवसर नहीं मिले।`
पेरी और स्विफ्ट के बीच मनमुटाव स्विफ्ट के यह कहने के बाद शुरू हुआ था कि उनका गाना 'बैड ब्लड' एक धूर्त लड़की से प्रेरित है। हालांकि, उन्होंने पेरी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों से जाहिर था कि वह पेरी के बारे में बात कर रही हैं।
पेरी की ग्रैमी पार्टी में टेलर स्विफ्ट भी आमंत्रित
Wednesday, February 17, 2016 00:30 IST


