Bollywood News


मातृत्व से मिला मकसद : एडेल

मातृत्व से मिला मकसद : एडेल
मशहूर गायिका एडेल का कहना है कि मातृत्व ने उनकी जिंदगी को एक मकसद दिया है। इसने उन्हें अहसास कराया कि उनके जीने का कोई उद्देश्य है। वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके" की रिपोर्ट के मुताबिक, एडेल को पति सिमोन कोनेकी से तीन वर्षीय बेटा एंजेलो है। उनका कहना है कि उनके बेटे ने उन्हें स्वयं पर फख्र करने की वजह दी है। "वोग" पत्रिका के मुताबिक, एडेल ने कहा, "एंजेलो की मां होने पर मुझे गर्व है।

मां बनने के बाद मुझे अहसास हुआ कि अब मैं सही मायने में जी रही हूं। मां के तौर पर मुझे जिंदगी जीने का मकसद मिला है और अब मेरे पास बेकार की बातें सोचने के लिए समय नहीं है।" एडेल ने वजन कम होने के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें इसका एक नुकसान भी उठाना प़ड रहा है। अब उन्हें कप़डों पर अधिक खर्च करना प़ड रहा है।

End of content

No more pages to load