Bollywood News


जायन मलिक ने गुलाबी किए बाल

जायन मलिक ने गुलाबी किए बाल
पूर्व वन डायरेक्शन बैंड के सदस्य जायन मलिक ने अपने बालों को गुलाबी रंग से रंग लिया है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मलिक अपने गुलाबी रंग के बाल के साथ दिखे, इससे पहले वह अपने बालों को हरे, ग्रे और सफेद रंग में रंग चुके हैं।

जायन ने बिना कमीज वाली अपनी एक सेल्फी साझा की, जिसमें मलिक के जड़ो वाले बालों को प्राकृतिक काले रंग जैसा देखा जा सकता है, लेकिन उनके बाकी बाल गहरे गुलाबी रंग के हैं।

End of content

No more pages to load