Bollywood News


अपना फोकस बदलना चाहती हैं एमा वाटसन

अपना फोकस बदलना चाहती हैं एमा वाटसन
हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा वाटसन का कहना है कि वो फेमेनिज्म के बारे में और ज्यादा जानना चाहती हैं। इसके लिए वो ब्रेक लेने के लिए भी तैयार हैं।

एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार वाटसन का कहना है 'मैं एक साल के लिए एक्टिंग से दूर होना चाहती हूं। मेरी कोशिश है कि मैं दूसरी बातों पर फोकस बनाऊं। यह सच है। मैं अपना विकास भी चाहती हूं।'

वाटसन ने यह बात पैपर मैगजीन से कही है। उन्होंने कहा 'मैंने अपने स्तर पर तय किया है कि एक सप्ताह के अंदर मुझे एक किताब पढ़कर खत्म करना है। इसके अलावा मेरे बुक क्लब से एक किताब

पढ़ना भी एक लक्ष्य है। मैं बहुत सारा पढ़ना चाहती हूं। केवल अपने आप के लिए।'

एमा वाटसन ने कहा 'यह कुछ ऐसा है जो मैं अपने लिए करना चाहती हूं। यूएन के कैंपेन 'हीफॉरशी' के जरिए भी। मैं अपना काम कर रही हूं।'

End of content

No more pages to load