Bollywood News


रैपर का साथ नहीं चाहतीं अंबर रोज

रैपर का साथ नहीं चाहतीं अंबर रोज
पिछले दिनों रैपर विज खलीफा को डेट कर रहीं मॉडल से अभिनेत्री बनीं अंबर रोज ने कहा कि वह रैपर को अब और अधिक डेट करना नहीं चाहती हैं।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, टेलीविजन धारावाहिक, 'हॉलीवुड मीडियम' में 32 वर्षीय अंबर ने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया।

टायलर हेनरी द्वारा उनके भविष्य के बारे में पूछे जाने पर रोज ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने नए प्यार की दोबारा तलाश करूंगी।"

हेनरी ने कहा, "क्या दिलचस्प बात है कि मैं आपका संबंध किसी और के साथ देख सकता हूं, जो रिकॉर्ड लेबल है। मैं रिकॉर्ड लेबल देख रहा हूं। मैं आपको एक रैपर के साथ डेट करते हुए देखना नहीं चाहता।"

हेनरी के रैपर के साथ डेटिंग वाले बयान पर रोज ने दवाब डालते हुए कहा कि उन्हें और अधिक रैपर प्रेमी की जरूरत नहीं है।

End of content

No more pages to load