Bollywood News


जॉर्ज क्लूनी ने शराब पीकर दिया ऑडिशन

जॉर्ज क्लूनी ने शराब पीकर दिया ऑडिशन
अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का मानना था कि शराब पीकर शराबी का किरदार निभाना अच्छा होगा, जबकि उनकी यह योजना सफल नहीं हुई।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, क्लूनी ने ओके मैगजीन को बताया, "मुझे याद है कि मैं ऑडिशन के समय बहुत बुरी हालत में था। मैं फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की 'ड्रैकुला' में शराबी का किरदार निभाने के लिए गया। मुझे लगा कि यह अच्छा होगा कि अगर मैं शराब पीकर ऑडिशन के लिए जाता हूं तो मुझे यह किरदार मिल जाएगा।"

उन्होंने कहा, "इसके बाद कोपोला ने एजेंट को फोन किया और कहा कि क्लूनी ने शराब पी रखी है, इसलिए वह काम नहीं सकते।"

अभिनेता ने अपने करियर की एक शर्मनाक घटना के बारे में बताया और कहा कि यह घटना तब की है जब वह अपनी नई फिल्म 'हेल, सीजर!' शूट कर रहे थे।

End of content

No more pages to load