Bollywood News


क्रिस जेनर को दामाद केनी पर 'नाज'

क्रिस जेनर को दामाद केनी पर 'नाज'
टेलीविजन रियलिटी स्टार क्रिस जेनर ने कहा है कि उन्हें अपने रैपर दामाद केनी वेस्ट पर नाज है। उन्हें नहीं लगता है कि केनी के पिछले दिनों ट्विटर पर आग उगलने से 'कर्दशियां ब्रांड को नुकसान होगा।'

वेबसाइट 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "क्रिस जेनर केनी का सम्मान करती हैं और उन्हें केनी को अपने परिवार का हिस्सा बनाने पर गर्व है। केनी के बर्ताव से क्रिस व बाकी परिवार के चिंतित होने और ब्रांड को नुकसान पहुंचने संबंधी सारी खबरें निसंदेह 1,00,000 फीसदी झूठी हैं।"

केनी टेलीविजन रियलिटी स्टार क्रिस जेनर की बेटी किम कर्दशियां के पति हैं। उन्हें पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर यह कहने के बाद जबर्दस्त आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं कि उन्होंने गायिका टेलर स्विफ्ट को लोकप्रिय बनाया। इन आलोचनाओं के बाद केनी ने सोशल मीडिया पर खूब आग उगली थी।

ऐसी अटकलें थीं कि सासू मां क्रिस उनसे इसलिए खफा हैं, क्योंकि वह परिवार का नाम खराब कर रहे हैं। क्रिस ने हालांकि इन अटकलों को न्यूयॉर्क में केनी के फैशन शो 'यीजी सीजन3' में उनकी तारीफें कर खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा था, "वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह महान दृष्टिकोण वाले व्यक्ति हैं।"

End of content

No more pages to load