Bollywood News


ऑस्कर मेजबानी के लिए क्रिस नहीं थे पहली पसंद

ऑस्कर मेजबानी के लिए क्रिस नहीं थे पहली पसंद
हॉलीवुड अभिनेता एवं हास्य कलाकार क्रिस रॉक का कहना है कि उन्हें इस साल के ऑस्कर अवार्ड समारोह की मेजबानी करने का मौका सिर्फ इसलिए मिला है, क्योंकि हास्य अभिनेत्री एलेन डिजेनर्स ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस ने कहा कि ऑस्कर समारोह की मेजबानी के लिए पहली पसंद एलेन थीं। उन्होंने कहा, "मैंने अपने एजेंट से कहा कि मैं पुरस्कार समारोह का मेजबान इसलिए बनना चाहता हूं क्योंकि मेजबानी करने से आसान और बेहतर क्या है? मेरा विचार है कि पुरस्कार समारोह में आपको करना ही क्या होता है बस मजे करने होते हैं और उसके बाद चले जाना होता है।"

क्रिस ने कहा, "मैं यहां सिर्फ इसलिए हूं, क्योंकि एलेन ने 'ना' कह दिया है।" उन्होंने कहा, "एलेन ने पिछली बार पुरस्कार समारोह की बहुत अच्छी मेजबानी की थी।"

End of content

No more pages to load