Bollywood News


केनी ने अपनी अल्बम से हटवाई बीबर की आवाज

केनी ने अपनी अल्बम से हटवाई बीबर की आवाज
मशहूर रैपर केनी वेस्ट ने अपनी हालिया अल्बम 'द लाइफ ऑफ पाब्लो' के गाने से ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक जस्टिन बीबर की आवाज हटवा दी है।

'द लाइफ ऑफ पाब्लो' की निर्माण प्रक्रिया से जुड़े केनी के करीबी दोस्त और संगीतकार फोंजवर्थ बेंटले ने इस प्रक्रिया विशेषकर अल्बम के पहले गाने 'अल्ट्रालाइट बीम' के बारे में बताया।

इस गाने में एक जगह जस्टिन बीबर की आवाज भी थी। बेंटले ने बताया कि इस गाने में बीबर की आवाज इत्तेफाक से जुड़ी। दरअसल केनी गीतकार पू बीयर से मिलने गए थे और उस वक्त पू व बीबर साथ में थे। बेंटले ने कहा कि बीबर की फ्रीस्टाइल आवाज केनी के गाने के लिए काम नहीं कर रही थी और इसलिए उन्होंने इसे गाने से हटा देने का फरमान सुना दिया।

End of content

No more pages to load