Bollywood News


हॉलीवुड सिंगर 'केटी पैरी' मुंबई में करेंगी परफॉर्म!

हॉलीवुड सिंगर 'केटी पैरी' मुंबई में करेंगी परफॉर्म!
ग्रैमी अवार्ड विजेता हॉलीवुड की मशहूर सिंगर 'केटी पैरी' जल्द ही भारत में परफॉर्म करने वाले वाली हैं और इस खबर से उनके भारतीय फैन्स बेहद उत्साहित हैं.

केटी इस साल मुंबई में आयोजित होने वाले वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल की इनौग्रेशन सेरेमनी में 16 नवम्बर को परफॉर्म करती नज़र आएंगी. इससे पहले भी केटी अपने पति कॉमेडियन रस्सेल ब्रैंड से शादी के लिए 2010 में भारत के शहर राजस्थान आई थी हालांकि अब वे दोनों साथ नहीं हैं

अब 9 साल बाद केटी भारत वापस आ रही हैं और उनकी इस परफॉरमेंस के लिए वे खुद भी बेहद उत्सुक हैं, केटी ने कहा की 'मैं भारत वापस लौटने के साथ ही मुंबई में अपनी पहली परफॉरमेंस के लिए काफी एक्साइटेड हूँ. मुझे इंतज़ार है की कब मैं अपने भारतीय फैन्स के साथ मिल कर वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में गाना गाऊँगी'.

गौरतलब है केटी पैरी के दुनिया भर के साथ भारत में भी करोड़ों चाहनेवाले हैं जो उनके आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. भारत में केटी की पहली परफॉरमेंस के लिए मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश से उनके फैन्स इस साल 16 नवम्बर को मुंबई आने की तयारी कर रहे हैं.

End of content

No more pages to load