'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' फेम एक्टर केविन हार्ट जो की जल्द ही फिल्म के सिक्वेल जुमांजी - द नेक्स्ट लेवल में दिखने वाले हैं उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है, केविन कल रात एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं और फ़िलहाल अस्पताल में भरती हैं.
कॉमेडियन और एक्टर केविन का कल रात अमेरिका के शहर लोंस एंजेलस में कार एक्सीडेंट हो गया जिसमे ख़बरों के मुताबिक उन्हें काफी चोट लगी है और वे गंभीर रूप से घायल हैं. सूत्रों की माने तो केविन के साथ 4 लोग और उनकी विंटेज कार में सवार थे और ड्राईवर का संतुलन बिगड़ने की वजह से कार गड्ढे में गिर गयी.
फ़िलहाल केविन और बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. एक्टर और कॉमेडियन केविन, जुमांजी के साथ राइड अलॉन्ग, गेट हार्ड और सेंट्रल इंटेलिजेंस जैसे कई फेमस फिल्मों के साथ - साथ कई हिट टीवी सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं.
केविन के एक्सीडेंट पर कई हॉलीवुड एक्टर्स ने भी चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी. फ़िलहाल दुनिया भर में केविन के लाखों फैन्स यही प्रार्थना कर रहे हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ और फ़िल्मी परदे पर वापसी करें.
‘जुमांजी’ फेम एक्टर केविन हार्ट एक्सीडेंट में हुए घायल
Tuesday, September 03, 2019 17:36 IST


