Bollywood News


देखिये विल स्मिथ की 'जेमीनाइ मैन' का लेटेस्ट पोस्टर!

देखिये विल स्मिथ की 'जेमीनाइ मैन' का लेटेस्ट पोस्टर!
हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ की आगामी साइंस फिक्शन फिल्म `जेमीनाइ मैन` का नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमे विल स्मिथ के दोनों किरदार नज़र आ रहे हैं और ये काफी इंटरेस्टिंग है, पोस्टर पर लिखा `आपको खुद से कौन बचाएगा`.



बता दें की विल स्मिथ की ये फिल्म एक गवर्नमेंट किलर हेनरी ब्रोगन की कहानी है जो की अपनी बढती उम्र की वजह से रिटायर होना चाहता है, मगर रिटायरमेंट की जगह उसे उसके ही एक जवान क्लोन का सामना करना पड़ता है जिसे उसकी जगह लेने के लिए बनाया गया है. ये क्लोन हेनरी का हर एक कदम पहले ही भांप लेता है क्यूंकि वो हेनरी का ही जवान रूप है.

जिसके बाद हेनरी अपने इस क्लोन को अपनी तरह गलत रास्ते पर जाने से रोकने और इस साज़िश के पीछे कौन है ये पता लगाने के लिए क्या - क्या करता है ये आपको देखने को मिलेगा जेमीनाइ मैन में.

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvNm9yY19sSHZKS1k=

फिल्म में विल स्मिथ के साथ, मैरी एलिज़ाबेथ विनस्टेड, क्लाइव ओवन, बेनेडिक्ट वोंग, लिंडा एमंड, थ्योडोरा मिरेन और डगलस होज अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. जेमीनाइ मैन मैन का निर्देशन इरफ़ान खान स्टारर `लाइफ ऑफ़ पाई; जैसी फिल्म बनाने वाले एंग ली ने किया है.

फिल्म 11 अक्टूबर को भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओँ में रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load