Bollywood News


हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन पहुंचे मुंबई

कुछ वक़्त पहले खबर आई थी हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन अपनी आगामी फिल्म 'टेनेट' की शूटिंग मुंबई में करेंगे. फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री 'डिंपल कपाडिया', क्रिस्टोफार के साथ पहले बैटमैन ट्राईलॉजी में काम कर चुके ब्रिटिश एक्टर 'माइकल केन' और 'ट्वाईलाईट' फिल्म से मशहूर हुए एक्टर 'रॉबर्ट पैटिनसन' नज़र आएँगे.

अब आखिरकार क्रिस्टोफर, अपनी फिल्म की शूटिंग करने के लिए मुम्बई पधार चुके हैं. खबर है की क्रिस्टोफर और उनकी पूरी टीम भारत पहुँच चुके हैं और यहाँ फिल्म की शूटिंग 10 दिन तक की जाएगी, क्रिस्टोफर सितम्बर महीने के अंत में शूटिंग ख़त्म कर वापस जाएँगे.

गौरतलब है की क्रिस्टोफर पिछले साल फिल्म हेरिटेज फाउनडेशान के शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के एक इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई आये थे, और तभी उन्होंने ये फैसला लिया था की वे अपनी अगली फिल्म 'टेनेट' की शूटिंग मुंबई में करेंगे. बता दें की मुंबई में नोलन अपनी फिल्म के कुछ ज़रूरी एक्शन सीन्स फिल्माने की तयारी में हैं.

View this post on Instagram

Are we excited? #christophernolan #tenet

A post shared by Christopher Nolan (@christophernolann) on



टेनेट की शूटिंग पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी और फिल्म मुंबई के साथ - साथ, सात और लोकेशंस पर भी फिल्म को शूट किया गया है जिसमे, लंडन और इटली जैसे शहर भी शामिल हैं.

गौरतलब है की 'टेनेट', क्रिस्टोफर के निर्देशन में बन रही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमे, जॉन वाशिंगटन, रॉबर्ट पैटिनसन, एलिज़ाबेथ डेबिकी, डिम्पल कपाडिया, आरौन टेलर जॉनसन, क्लेमेन्स पीज़ी, माइकल केन, केनेथ ब्रनाघ और हिमेश पटेल भी नज़र आएँगे. फिल्म अगले साल, 17 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load