Bollywood News


मार्वल की 'ब्लैक विडो' में फिर नज़र आएँगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

मार्वल की 'ब्लैक विडो' में फिर नज़र आएँगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर
दुनिया भर में मार्वल की फिल्मों में, 'आयरन मैन' के किरदार से मशहूर होने वाले कलाकार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अरबों फैन्स के दिल टूट गए जब उन्होंने, 'अवेंजर्स एन्डगेम' में 'आयरन मैन' के किरदार को अलविदा कहा.

मगर अब ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन कर उनके फैन्स ख़ुशी से उछल पड़ेंगे. मार्वल की आगामी फिल्म 'ब्लैक विडो', जो की स्कारलेट जॉनसन के किरदार, नताशा रोमनोफ्फ़ उर्फ़ 'ब्लैक विडो' की, अवेंजर्स फिल्मों से पहले की कहानी दर्शाती दिखेगी, इस फिल्म में रॉबर्ट एक बार फिर टोनी स्टार्क उर्फ़ आयरन मैन के किरदार में दिख सकते हैं.

जी, क्यूंकि फिल्म में 'ब्लैक विडो' की अवेंजर्स फिल्मों से पहले की कहानी दर्शाई जाएगी, हमें इसमें आयरन मैन और टोनी स्टार्क भी अवेंजर्स फिल्मों से पहले के किरदार में ही नज़र आएँगे.

अब वक़्त में पीछे जा कर ही सही मगर आयरन मैन और टोनी स्टार्क की कुछ मिनट की भी झलक दिख जाए, तो रॉबर्ट के फैन्स के लिए ये किसी त्यौहार से कम नहीं होगा. बता दें की केट शॉर्टलैंड के निर्देशन में बन रही 'ब्लैक विडो' में स्कारलेट जॉनसन एक बार फिर हमें नताशा रोमनोफ्फ के किरदार में नज़र आएंगी.

साथ ही फिल्म में डेविड हार्बर, फ्लोरेंस पघ, ओ टी फैग्बनले और रेचल वाइस्ज़ भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म की शूटिंग फ़िलहाल जारी है और ये हमें अगले साल, 1 मई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी!

End of content

No more pages to load