Bollywood News


जस्टिन बीबर से शादी टूटने की ख़बरों पर बोली पत्नी 'हेली बाल्डविन’

वर्ल्ड फेमस सिंगर 'जस्टिन बीबर' और मॉडल हेली बाल्डविन ने पिछले साल शादी कर ली थी जिसके बाद बीबर के करोड़ों फीमेल फैन्स के दिल टू गए थे. मगर शादी के कुछ वक़्त बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास की बातें सामने आने लगी थी.

जस्टिन और हेली के रिश्ते के बारे में कई अफवाहें सामने आई, की दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों के बीच कई बार पब्लिकली बहस भी हो चुकी है और दोनों का रिश्ता तनाव से गुज़र रहा है, आखिरकार हेली ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

हेली ने अपनी शादी और उनके पति बीबर से अपने रिश्ते के बारे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा की 'मैं एकमात्र इन्सान हूँ, जिसका उस शख्स (जस्टिन) से सीधा संवाद है, यह मेरा रिश्ता है. एक रिश्ते में केकल दो लोग ही होते हैं. लोगों को शायद ऐसा कुछ नज़र आ रहा है जो मैं नहीं देख पा रही. मैं इसे समझने की कोशिश कर रही हूँ'.

हेली ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा की 'किसी बाहरी को क्या पता की मेरे और जस्टिन के बीच क्या चल रहा है, मेरी हर सुबह उस इंसान के साथ होती है'. बता दें की जस्टिन फ़िलहाल मानसिक तनाव के दौर से गुज़र रहे हैं और इस मुश्किल वक़्त में उनकी पत्नी हेली, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं.

View this post on Instagram

the most perfect day with my person :)

A post shared by Hailey Rhode Bieber (@haileybieber) on



गौरतलब है की जस्टिन बीबर और हेली ने पिछले साल, चुप चाप बिना किसी शोर के शादी कर ली थी और बाद में पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताया था की दोनों ने एक प्राइवेट वेडिंग की थी. जस्टिन और हेली 2016 से एक दुसरे को डेट कर रहे थे.

End of content

No more pages to load