Bollywood News


मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में ‘गैलैक्टस’ का किरदार निभाएँगे लियम नीसन?

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में ‘गैलैक्टस’ का किरदार निभाएँगे लियम नीसन?
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपर हीरो फिल्म्स के दुनिया भर में करोड़ों फैन्स हैं जो की हर साल मार्वल की फिल्मों और टीवी शोज का दिल थाम कर इंतज़ार करते हैं और यह फ़िल्में रिलीज़ होने पर सुपरहिट भी रहती हैं.

अगर मार्वल अपनी आगामी फिल्मों में कोई नया किरदार लाने वाला हो तो दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं की आखिर कौन सा हॉलीवुड एक्टर उस किरदार को परदे पर निभाता दिखेगा और ऐसे में फैन्स के लिए एक एक्साइटिंग खबर आ रही है.

सुनने में आ रहा है की मार्वल अपनी आगामी फिल्मों में मार्वल कॉमिक्स के सबसे ताकतवर किरदारों में से एक 'गैलैक्टस' को इंट्रोड्यूस करने की तयारी में हैं और इस किरदार में हमें हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 'लियम नीसन' हमें मार्वल की फिल्मों में नज़र आ सकते हैं. बता दें की लियम, हॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, जिनमे 'स्टार वार्स', 'टेकन' और 'क्रिस्टोफर नोलन की 'बैटमैन' जैसी बड़ी फिल्म फ्रैंचाइज़ी शामिल हैं. मार्वल के दुनियाभर के फैन्स इस खबर से बेहद उत्साहित हैं.

अब ये खबर कितनी सही है कितनी नहीं ये अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है लेकिन अगर ऐसा होता है तो, रॉबार्ट डाऊनी जूनियर के मार्वल की आगामी फिल्म 'ब्लैक विडो' में नज़र आने की खबर के साथ ही ये खबर भी मार्वल फैन्स के लिए एक गुड न्यूज़ बन कर आएगी.

End of content

No more pages to load