Bollywood News


ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को यौन शोषण मामले में अदालत से राहत

ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को यौन शोषण मामले में अदालत से राहत
कुछ समय से अपने पिता को लेकर चर्चा में चल रही हॉलीवुड स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता, जेमी स्पीयर्स को अदालत ने ब्रिटनी के बेटे शौन के यौन शोषण मामले में राहत दे दी है.

कुछ वक़्त पहले ही हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स हसबंड केविन फेडरलाइन ने, ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स पर, अपने बेटे शौन के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. मामले ने काफी तूल पकड़ा और अदालात तक गया जिसकी वजह से ब्रिटनी के पिता को परेशानी का सामना भी करना पड़ा.

मगर इस मामले में आखिर अदालत का फैसला आ गया गया है और ब्रिटनी के पिता जेमी को इस मामले में रहत मिल गयी है. जेमी स्पीयर्स के खिलाफ सुबूत न होने की वजह से उन्हें दोषी नहीं पाया गया और वे बरी हो गए हैं.

गौरतलब है की ब्रिटनी के पूर्व पति केविन का यह कहना था की ब्रिटनी के पिता जेमी ने उनके 13 साल के बेटे शौन का यौन शोषण किया और उसकी पिटाई भी की थी. सुनने में आया था की ब्रिटनी के पिता जेमी और उनके बेटे शौन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी थी और उनके पिता ने शौन मारपीट की थी.

हालांकि शौन के शरीर किसी चोट के निशाँ नहीं मिले हैं और प्रयाप्त सुबूत न मिलने के कारण ब्रिटनी के पिता को छोड़ दिया गया. ब्रिटनी और केविन की शादी 2004 में हुई थी, हालांकि तीन साल बाद ही 2007 में दोनों का तलाक़ हो गया था.

End of content

No more pages to load