Bollywood News


आइकॉनिक हॉलीवुड टीवी सीरीज ‘फ्रेंड्स’ के 25 साल पूरे!

हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी टीवी सिरीअल 'फ्रेंड्स' को हाल ही में 25 साल पूरे हो गए हैं. फ्रेंड्स, के किरदार रेचल, रॉस, मोनिका, चांडलर, जॉय और फीबी इस सीरीज के ज़रिये करोड़ों लोगों की ज़िन्दगी का अभिन्न हिस्सा बन गए थे और आज तक हैं.

इन 25 वर्षों में, इस शो ने खुद को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ सिटकॉम के रूप में स्थापित किया है. अपने यादगार पात्रों और एवरग्रीन कैचफ्रेज़स से यह टीवी सीरीज आज दुनिया भर के सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है. 1996 में शुरु हुआ 'फ्रेंड्स आज भी कई टीवी चैनल्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होता है.
फ्रेंड्स की मुख्य कलाकारों कर्टेनी कॉक्स और लिसा कुड्रो ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए कहा, "25 साल पहले की गुरुवार रात का जश्न मनाते हुए. हमारे सभी वफादार प्रशंसकों को धन्यवाद. आप निश्चित रूप से हमारे लिए वहाँ रहे हैं! बहुत प्यार!"



मार्था कॉफ़मैन और डेविड क्रेन द्वारा निर्मित, 'फ्रेंड्स' मैनहट्टन में रहने वाले छह लापरवाह वयस्कों की और उनके ज़िन्दगी में होने वाले रोमांच की कहानी थी. फ्रेंड्स में जेनिफर एनिस्टन, कर्टेनी कॉक्स, लिसा कुडरो, मैट ली ब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड शिमर मुख्य भूमिका में नज़र आये थे. ये किरदार टीवी की दुनिया में इस सीरीज के ज़रिये हमेशा के लिए अमर हो गए थे.

End of content

No more pages to load