Bollywood News


किंग्समैन फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म, 'द किंग्स मैन' का ट्रेलर 2 जारी!

किंग्समैन फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म, 'द किंग्स मैन' का ट्रेलर 2 जारी!
`किंग्समैन: द सीक्रेट सर्विस` और `किंग्समैन: द गोल्डन सर्कल` जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब डायरेक्टर मैथ्यू वौघ्न, इस फिल्म सीरीज को आगे बढाते हुए पीछे ले जाने के लिए तैयार हैं, जी हाँ, फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म `द किंग्स मैन` हमें वक़्त में थोड़ा पीछे लेकर जाने वाली है.

फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया गया है और इसे देख कर आप अगर स्पाई और एक्शन फिल्मों के शौक़ीन हैं तो आपका यह फिल्म देखने का मन ज़रूर करेगा. इस फिल्म में हमें मॉडर्न किंग्समैन नहीं बल्कि विश्व युद्ध के दौरान, किंग्समैन की सीक्रेट सर्विस की शुरुआत किस तरह हुई थी यह देखने को मिलेगा. देखिये ट्रेलर - aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvMHBiTFBPclRTc0k=

मैथ्यू वौघ्न ने द किंग्स मैन को डायरेक्ट करने के साथ - साथ, डेविड रीड और एडम बोहलिंग के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी है.

फिल्म में हमें रैल्फ फ़िएन्नेस, हैरिस डिकिनसन, डेनियल ब्रहल, रिज़ इफांस, जेम्मा आर्टरटन और चार्ल्स डांस मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे. द किंग्स मैन, अगले साल 14 फरवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load