Bollywood News


'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' के हिंदी वर्ज़न में आवाज़ देंगी ऐश्वर्या राय

'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' के हिंदी वर्ज़न में आवाज़ देंगी ऐश्वर्या राय
हॉलीवुड की हिट फिल्म 'मैलेफिसेंट' के सीक्वल, 'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' के साथ एंजेलीना जोली फिर से परदे पर हमें मैलेफिसेंट की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म दुनियाभर में 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी और भारत में इसे अंग्रेजी के साथ - साथ हिंदी में भी रिलीज़ किया जाएगा, जिसे लेकर हमारे पास आपके लिए एक दिलचस्प खबर है.

मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल के हिंदी वर्ज़न में एंजेलीना जोली की आवाज़ कोई और नहीं बल्की ऐश्वर्या राय बच्चन बनेंगी. जी, हाल ही ये बात कन्फर्म हुई है की ऐश्वर्या राय ने मलेफिसेंट के किरदार की हिंदी आवाज़ दी है. क्रिटिक तरन आदर्श ने ये जानकारी ट्विटर के ज़रिये दी -



'मैलेफिसेंट' 2014 में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने दुनियाभर में 758.5 मिलियन डॉलर्स की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने का ऐलान किया था.

मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल में एंजेलीना जोली के साथ ही एले फैनिंग, मिशेल प्फेफ्फ्नर, हैरिस डिकिन्सन और रॉबर्ट लिंडसे मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे. यह फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load