Bollywood News


अमेरिकन वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का चौथा सीजन हुआ कन्फर्म!

अमेरिकन वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का चौथा सीजन हुआ कन्फर्म!
अमेरिकन वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के, फैन्स दुनिया भर में कायल है और इसके पहले तीनो सीजन सुपरहिट होने के बाद अब दर्शकों के लिए एक बढ़िया खबर और है, स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन भी निर्माताओं ने कन्फर्म कर दिया है.

डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के हॉरर शो, स्ट्रेंजर थिंग्स का पहला सीज़न 2016 में रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों के बेहद बढ़िया रेस्पौंस मिला था. जिसके बाद से 2017 में इस दूसरा सीजन और इस साल तीसरा सीजन भी रिलीज़ किया गया था और इन्हें भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

बता दें की स्ट्रेंजर थिंग्स एक साइंस फिक्शन हॉरर वेब सीरीज है जो की डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है. इसमें विनोना राइडर, डेविड हार्बर, फिन वोल्फ़हार्ड, मिली बॉबी ब्राउन, गेटन मटराज़ो संग और भी कई कलाकार एहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. हाल ही में इसके चौथे सीजन का ऐनाउन्स्मेंट टीज़र जारी किया गया -

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvY0lpRFk0V0Ewb28=

अगर आपने अब तक स्ट्रेंजर थिंग्स नहीं देखा है तो इसके तनों सीजन आप नेटफ्लिक्स पर जा कर देख सकते हैं. डफर ब्रदर्स द्वारा निर्मित, स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन हमें अगले साल के मध्य तक देखने को मिलेगा.

End of content

No more pages to load