हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर, निक जोनस आज 27 साल के स्वस्थ नौजवान हैं और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, मगर एक वक़्त ऐसा भी था जब निक, एक बीमारी के कारण कोमा में पहुँचने के बेहद करीब थे.
निक ने हाल ही में एफिकियोनाडो मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया. निक ने बताया की उन्हें 13 साल की उम्र में ही टाइप 1 डायबिटीज की बीमारी हो गयी थी. निक का वज़न लगातार घटने लगा था और उन्हें सोडा पीने की प्यास हर वक़्त लगी रहती थी, जिसे देखते हुए उनके मां- बाप उन्हें डॉक्टर के पास ले गए तो सामने आया की निक को हाई डायबिटीज था.
निक ने इस बारे में बात करते हुए कहा की उनकी हालत ऐसी हो गयी थी की वे कोमा में जाने से बस एक दिन दूर थे अगर वे अस्पताल नहीं गए होते तो. उन्होंने कहा 'मैं अपने मां - बाप से पूछता रहता था की क्या मैं ठीक हो जाऊंगा? इस बात को लेकर मैं बहुत परेशान था की मैं जो भी करना चाहता हूँ उस काम के लिए इस बीमारी के कारण मेरी एक सीमा बन जाएगी, मैं बहुत डर गया था'.
निक ने ये भी बताया की उन्हें यह तक लगने लगा था की वे जिंदा ही नहीं बचेंगे. हालांकि आज निक 27 साल के हैं और उन्होंने अपनी बिमारी पर काबू पा लिया है. निक हमें जल्द ही 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में ड्वेन जॉनसन, कैरन जिलियन, केविन हार्ट और जैक ब्लैक के साथ नज़र आएँगे. फिल्म 13 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.
इस बीमारी के चलते कोमा में जा सकते थे प्रियंका के पति, निक जोनस
Friday, October 04, 2019 17:26 IST


