Bollywood News


अली फज़ल ने शुरु की हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' की तैयारी

अली फज़ल ने शुरु की हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' की तैयारी
कुछ दिन पहले ही अली फज़ल ने फैन्स के साथ यह साझा किया था की वे जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' में हमें सुपरहिट फिल्म 'वंडर वुमन' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाकारा, गैल गडॉट के साथ काम करते नज़र आएँगे और अब अली ने इस फिल्म के तयारी भी शुरु कर दी है.

अली फ़िलहाल फिल्म के लिए लन्दन में हैं, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा की 'मेरे लिए सबसे ज़रूरी तयारी है मेरा लुक और ड्रेसिंग, एक बार यह हिस्सा ठीक हो जाए तो तो इसके बाद बाकी चीज़ों के लिए भी तयारी करूँगा. यहाँ आने के बाद से पिछले हफ्ते से मैं सिर्फ इसी पर फोकस कर रहा हूँ'.

बता दें की डेथ ऑन द नाइल, लेखक ऐगथा क्रिस्टी के उपन्यास 'डेथ ऑन द नाइल' पर आधारित फिल्म है जिसमे एक व्यक्ति का क़त्ल हो जाता है और उसके बाद एक मशहूर जासूस 'हर्क्युल पोइरोट', अपराधी का पता लगाता है.

फिल्म में केनेथ ब्रनाघ, गैल गडॉट, टॉम बेटमैन, अन्नेट बेनिंग, रस्सल ब्रांड, अली फज़ल, डौन फ्रेंच, रोज़ लेस्ली और भी करी सितारे एक साथ नज़र आएँगे. केनेथ ब्रनाघ ने फिल्म में अभिनय करने के साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है. डेथ ऑन द नाइल अगले साल, 9 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load