Bollywood News


हॉलीवुड एक्टर जेम्स फ्रैंको पर लगे यौन शोषण के आरोप

हॉलीवुड एक्टर जेम्स फ्रैंको पर लगे यौन शोषण के आरोप
पिछले साल मीटू मूवमेंट ने हॉलीवुड में तूफान ला दिया था और इस तूफ़ान में कई अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं समेत और भी लोगों पर सेक्शुअल हर्रेसमेंट के आरोप लगे जिन्हें यह तूफ़ान अपने साथ ले गया था, जिनमे प्रमुख नाम था हॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडूसर रहे हार्वी विंस्टन का.

इस मूवमेंट में हॉलीवुड अभिनेता जेम्स फ्रैंको, जो की पहली तीन स्पाइडरमैन फिल्मों में 'हैरी' का किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं, उन पर भी यौन शोषण के आरोप लगे थे, मगर अब जेम्स के मामले में एक नया मोड़ आता दिख रहा है.

हाल ही में जेम्स पर उनकी पूर्व स्टूडेंट्स ने र आरोप लगाए हैं की जेम्स उन्हें एक्टिंग सिखाने के नाम पर जान बूझ कर अर्धनग्न आवस्था में सेक्शुअल सीन्स परफॉर्म करने के लिए कहते थे.

गौरतलब है की जेम्स पहले एक एक्टिंग स्कूल चलाते थे, जहाँ ऊपर पर आरोप लगाने वाली लड़कियां उनकी स्टूडेंट थी, जेम्स ने ये एक्टिंग स्कूल 2017 में बंद कर दिया था. हालांकि जेम्स के वकील ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

उनका कहना है की जेम्स पर इससे पहले भी गलत आरोप लग चुके हैं और इस बार भी कंप्लेंट फाइल करने से पहले ये खबर मीडिया में फैलाई गयी है जिसका मकसद जेम्स की इमेज खराब करना है. वे जल्द ही कानूनी तौर पर इसका जवाब देंगे. अब देखना है यह की जेम्स का इस पर क्या जवाब आता है.

End of content

No more pages to load