Bollywood News


डेनियल क्रैग की अगली बौंड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़!

डेनियल क्रैग की अगली बौंड फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़!
जेम्स बांड की फिल्मों के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं और हर फिल्म का लोग उत्सुकता से इंतज़ार करते हैं, ज़बरदस्त एक्शन और थ्रिल का तड़का लगाने वाली इन बौंड फिल्मों में फ़िलहाल डेनियल क्रैग, 'जेम्स बौंड' का किरदार निभा रहे हैं और बतौर बौंड उनकी, पांचवीं फिल्म है 'नो टाइम टू डाई', जिसका पहला पोस्टर जारी हो गया है.

पोस्टर में डेनियल क्रैग, हमें 'जेम्स बौंड' के किरदार में दमदार नज़र आ रहे हैं. क्रिटिक तरन आदर्श ने पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया, देखिये -



कैरी फुकुंगा के निर्देशन में बनी 'नो टाइम टू डाई', डेनियल क्रैग की पांचवीं जेम्स बौंड फिल्म है. फिल्म में डेनियल के अलावा, रैल्फ फ़िएन्नेस, नाओमी हैरिस, रमी मालिक, लेया सीडक्स, बेन विशौ और जेफरी राइट भी एहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे.

माइकल विल्सन और बारबरा ब्रोक्कोली द्वारा निर्मित 'नो टाइम टू डाई', अमेरिका में 8 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी और भारत में अगले साल 3 अप्रैल को .

End of content

No more pages to load