Bollywood News


भारत में इस दिन रिलीज़ होगी क्रिस्टन स्टीवर्ट की 'चार्लीज़ एंजल्स'

हॉलीवुड की मशहूर एक्शन फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'चार्लीज़ एंजल्स' की अगली फिल्म, जिसमे क्रिस्टन स्टीवर्ट, नाओमी स्कॉट और एला बलिन्सका हमें मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाली हैं, उसकी भारत में रिलीज़ डेट फाइनल कर दी गयी है.

एल्ज़बेथ बैंक्स के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म, भारत में 15 नवम्बर को रिलीज़ की जाएगी. जिसका मतलब है की चार्लीज़ एंजल्स, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' और सूरज पंचोली की 'सैटेलाइट शंकर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए तैयार है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी -



बता दें की यह फिल्म चार्लीज़ एंजल्स फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है जिसमे क्रिस्टन स्टीवर्ट, नाओमी स्कॉट और एला बलिन्सका के अलावा हमें एलिज़ाबेथ बैंक्स जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है, जिमोन हुन्जु, सैम क्लैफिन, नोआह सेंटीनीओ और पैटरिक स्टीवर्ट भी अहम् किरदार निभाते नज़र आएँगे.

यह ऑल फीमेल एक्शन फिल्म, भारत में सिर्फ दो भाषाओँ, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज़ की जाएगी. 15 नवम्बर से फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load