Bollywood News


रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'डूलिटल' का ट्रेलर रिलीज़!

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'डूलिटल' का ट्रेलर रिलीज़!
'आयरन मैन' रॉबर्ट डाउनी जूनियर की आगामी साइंस फिक्शन - फेंटेसी फिल्म 'डूलिटल' का कल पोस्टर जारी करने के बाद, अब निर्माताओं ने इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है और कई साल बाद रॉबर्ट हमें मार्वल से अलग किसी फिल्म में नज़र आने वाले हैं.

'डूलिटल' में रॉबर्ट हमें डॉक्टर जॉन डूलिटल के मजेदार किरदार में नज़र आएँगे जो की जानवारों, और सभी तरह के जीव जंतुओं से बात कर सकता है और उनके साथ रहता है. एक दिन वह एक एडवेंचर पर निकलता है जहाँ उसे और उसके जानवर दोस्तों को किन चीज़ों का सामना करना पड़ता है यह हमें फिल्म में देखने को मिलेगा.

रॉबर्ट ने डूलिटल का ट्रेलर इन्स्टाग्राम के ज़रिये फंस के साथ शेयर किया. यह देखिये -



डूलिटल का निर्देशन किया है स्टीफन गघन ने और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा फिल्म में, हैरी कोलेट, अंटोनियो बान्देरास, माइकल शीन, जिम ब्रॉडबेंट, जेस्सी बकली, राल्फ इनेसन और कसला स्मटनिआक भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

डूलिटल के निर्माता हैं सुज़न डाउनी और जो रौथ. यह फिल्म हमें अगले साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load