कुछ महीने पहले हॉलीवुड एक्टर केविन हार्ट, एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे. हॉस्पिटल में केविन का कई दिन इलाज चला था, जिसके बाद उनकी पीठ की एक सर्जरी भी हुई थी और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.
केविन को पूरी तरह ठीक होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा और इसी बीच केविन पर उनके ड्राईवर ने भी दुर्घटना के बाद केस कर दिया था जो की फिलहाल जारी है. केविन की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और इसी बीच उन्होंने कहा है की वे फ़िलहाल अगले साल से पहले फ़िल्मी परदे पर वापस नहीं लौटेंगे.
जी, उनके वकील का कहना है की केविन फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' के लिए थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं लेकिन, वे अगले साल से पहले पूरी तरह काम पर नहीं लौट पाएँगे जिससे केविन के फैन्स काफी निराश हैं.
केविन हमें जल्द ही ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, कैरन जिलियन, अलेक्स वुल्फ, निक जोनस, मैडिसन इसेमन और कोलिन हैंक्स के साथ नज़र आएँगे. जेक कासडान के निर्देशन में बनी जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल, 2017में आई 'जुमांजी:वेलकम टू द जंगल' का सीक्वल है, यह फिल्म 13 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.
अगले साल से पहले कोई फिल्म शुरु नहीं करेंगे केविन हार्ट
Monday, October 14, 2019 15:29 IST


