Bollywood News


निक जोनस की फिल्म 'मिडवे' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़!

निक जोनस की फिल्म 'मिडवे' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़!
प्रियंका चोपड़ा के पतिदेव निक जोनस, एक सिंगर होने के साथ - साथ ही एक एक्टर भी हैं और उनकी आखिरी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बढ़िया कमाई की थी जिसका जल्द ही सीक्वल भी आने वाला है.

इसके अलावा निक हमें वर्ल्ड वॉर 2 के बैकड्रॉप पर आधारित 'वॉर-ड्रामा' फिल्म 'मिडवे' में भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम है 'एविएशन मशीनिस्ट मेट ब्रूनो गाल्ड़ो' और उनके किरदार में फिल्म से निक का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है जो की काफी इंटरेस्टिंग है और निक इसमें, उस समय के एक पायलट के रूप में नज़र आ रहे हैं. देखिये -



बता दें की 'मिडवे' में निक के सतह ही एड स्क्रीन, पैट्रिक विल्सन, ल्युक एवंस और आरौन एकहार्ट भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है रोलैंड एम्मेरिक ने और यह रिलीज़ होगी 8 नवम्बर को.

इसके अलावा निक हमें ड्वेन जॉनसन, कैरन जिलियन, और केविन हार्ट के साथ जुमांजी के सीक्वल, जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल में भी नज़र आएँगे. फिल्म 13 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load