हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म 'जोकर' से दुनियाभर में फैन्स के दिल जीतना वाले कलाकार वाकीन फीनिक्स का हाल ही में कार एक्सीडेंट हो गया, हालांकि इस एक्सीडेंट में वाकीन को ज़रा भी चोट नहीं आई है और फैन्स के लिए यही राहत की बात रही.
अमेरिका के शहर लोस एन्जेलेस में कुछ दिन पहले वाकीन अपनी टेस्ला कार को हॉलीवुड की पार्किंग से बाहर निकाल रहे थे जब उनकी गाडी फायर ब्रिगेड की गाडी से टकरा गयी, वाकीन तो ठीक हैं मगर उनकी गाडी को इस एक्सीडेंट में नुक्सान पहुंचा है.
हादसे में फिनिक्स की कार का राइट फ्रंट क्वार्टर पैनल टूटने की खबर है और साथ ही फायर ट्रक को भी थोड़े बहुत स्क्रैच आये हैं. इसके बाद भी वाकीन ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करने में उनका पूरा सहयोग किया. पुलिस और फायर अभिकारियों के मुताबिक वाकीन इस मामले में बड़े अदब के साथ पेश आये.
बता दें की हालिया रिलीज़ हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' में वाकीन फीनिक्स हमें जोकर की भूमिका निभाते नज़र आये हैं और इस फिल्म के लिए उनकी ख़ूब तारीफ भी हो रही है. भारत में अब तक जोकर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है जो की अब भी जारी है.
'जोकर' के एक्टर वाकीन फीनिक्स का हुआ एक्सीडेंट!
Wednesday, October 16, 2019 14:54 IST


