Bollywood News


'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्ज़न में आवाज़ देंगी प्रियंका और परिणीती

'फ्रोजन 2' के हिंदी वर्ज़न में आवाज़ देंगी प्रियंका और परिणीती
हॉलीवुड की सुपरहिट चाइल्ड फंतासी अनिमेशन फिल्म 'फ्रोज़न' का सीक्वल 'फ्रोज़न 2' भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और अब ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन कर आपका अगर फिल्म देखने का प्लान नहीं भी था तो भी बन जाएगा.

जी हाँ, बात हो रही है प्रियंका चोपड़ा जोनस और परिणीती चोपड़ा, दोनों बहनों की जो की पहली बार किसी फिल्म में एक साथ सुनाई देंगी. जी, सुनाई देंगी दिखाई नहीं क्यूंकि, फ्रोज़न 2 के हिंदी वर्ज़न में प्रियंका चोपड़ा जोनस और परिणीती चोपड़ा फिल्म की मुख्य किरदार 'एल्सा' और 'ऐना' के किरदारों की आवाज़ बनेंगी.

इस खबर की जानकारी फैन्स को वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज इंडिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के ज़रिये प्रियंका और परिणीती का एक मोशन पोस्टर साझा करके दी, देखिये -



बता दें की इससे पहले भी डिज्नी इंडिया ने अपनी आगामी फिल्म 'मैलेफिससेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' के hindi वर्ज़न के लिए भी ऐश्वर्या राय को एंजेलिना जोली की आवाज़ बनाया था और अब फ्रोज़न 2 के लिए प्रियंका और परिणीती को चुना गया है.

यह भारत में लगातार तेज़ी से बढ़ते हॉलीवुड फिल्मों के क्रेज़ और बिज़नस का ही कमाल है की आगामी फिल्मों के प्रचार - प्रसार के लिए हॉलीवुड स्टूडियोज ऐसे कदम उठा रहे हैं. फ्रोज़न 2 भारत में 22 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load