Bollywood News


जेनिफर एनिस्टन ने इन्स्टाग्राम पर आते ही बनाया रिकॉर्ड!

जेनिफर एनिस्टन ने इन्स्टाग्राम पर आते ही बनाया रिकॉर्ड!
जेनिफर एनिस्टन के कई हॉलीवुड फिल्मों और खासकर टीवी शो 'फ्रेंड्स' के कारण दुनियाभर में करोड़ों चाहनेवाले हैं. जेनिफर इन्स्टाग्राम पर नहीं थी मगर हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने की सोची लेकिन बात ये नहीं है, बात ये है की जब जेनिफर इन्स्टाग्राम पर आई तब क्या हुआ.

जेनिफर ने जैसे ही इन्स्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया उनके फैन्स में उन्हें फॉलो करने की होड़ लग गयी और जेनिफर के एक दिन में रिकॉर्ड फॉलोअर्स बन गए. जी हाँ, सिर्फ एक दिन में ही जेनिफर को 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गौरतलब है की जेनिफर के अब तक 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और अब भी ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है. देखिये -



जेनिफर ने इन्स्टाग्राम पर जो पहली तस्वीर अपलोड की उसे अब तक 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. बता दें की जेनिफर हॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हमें 'ब्रूस ऑलमाइटी', 'डेरेलड', 'मारले एंड मी' और 'जस्ट गो विद इट' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.

End of content

No more pages to load